
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के बाद अब बिहार और ओडिशा में भी भूकंप आया है. दिल्ली में तो जमाने बाद इतना भयंकर भूकंप आया है. दिल्ली, नोएडा से लेकर गाजियाबाद तक भूकंप के झटके महसूस किए गए. नींद में सोए लोग भी डर गए. लोगों ने धरती के अंदर से गड़गड़ाने की आवाज सुनी, भूकंप सवेरे 5.36 बजे आया। भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत भूकंप के रिकॉर्ड करने वाली संस्था- नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने, संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया जाता है।
दिल्ली-एनसीआर में आज सवेरे भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। भूकंप सवेरे 5.36 बजे आया। भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत भूकंप के रिकॉर्ड करने वाली संस्था- नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने, संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया जाता है।
दहशत में आकर लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके इतनी तेज थे कि घरों से बर्तन नीचे गिरने लगे और घरों में जबरदस्त कंपन हुआ। दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने भूकंप के झटकों के बाद अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर सलामती की कामना की। दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके पर नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने दी जानकारी। भूकंप का केंद्र राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के करीब रहा।
दिल्ली-एनसीआर से ज्यादा जोरदार भूकंप तो ओडिशा के पुरी में आया. पुरी में दिल्ली से भी अधिक तीव्रता का भूकंप आया. पुरी में भूकंप की तीव्रता 4.7 थी. वहीं, बिहार के सीवान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. सिक्किम और बांग्लादेश के लोगों ने भी भूकंप के झटके महसूस किए. तो चलिए जानते हैं आज कहां-कहां भूकंप आया और कितना जोरदार था।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 8 बजे के करीब बिहार के सीवान जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की माने तो कुछ जगह पर भूकंप के झटके महसूस किए गए और उसका सेंटर सीवान रहा. 8:02 पर भूकंप के झटके आने की बात कही जा रही है. लेकिन, सीवान के लोग भूकंप के झटके महसूस नहीं किया।
दिल्ली-एनसीआर के बाद बिहार, हरियाणा, ओडिशा, सिक्किम और बांग्लादेश में भूकंप आया. सभी जगह लोग भूकंप से डर गए. चलिए जानते हैं कहां-कैसा भूकंप आया.
-दिल्ली-एनसीआर- 4 की तीव्रता
-सिक्किम- 2.3 की तीव्रता
-ओडिशा का पुरी- 4.7 की तीव्रता
-बिहार का सीवान- 4 की तीव्रता
-हरियाणा- 4 की तीव्रता
बांग्लादेश- 3.5 की तीव्रता




