उत्तरप्रदेशकरिअर

अमेठी क्षेत्र के दो सगे भाई सेना में बने लेफ्टिनेंट

क्षेत्रीय विधायक राकेश प्रताप सिंह सहित अनेक लोगों ने दी शुभ कामनाएं

अमेठी। क्षेत्र के बेलखौर गांव निवासी दो सगे भाई सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। नवनीत त्रिपाठी व सहयोग त्रिपाठी के चयन पर लोग परिवार को बधाई दे रहे हैं। एसएससी, तकनीकी के माध्यम से उन्होंने सफलता हासिल की।

  1. क्षेत्रीय विधायक राकेश प्रताप सिंह सोमवार को बेलखौर पहुंचे और दोनों भाइयों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नवनीत और सहयोग त्रिपाठी की यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। भारतीय सेना में चयनित होकर नवनीत और सहयोग ने अपने परिश्रम और लगन से यह सिद्ध कर दिया कि समर्पण और मेहनत से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उनकी इस सफलता से युवा पीढ़ी को भी प्रेरणा मिलेगी। ग्राम प्रधान कमलाशंकर दुबे ने भी दोनों को शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button