
नई दिल्लीl दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद सीएम की रेस में सतीश उपाध्याय व प्रवेश वर्मा सबसे आगे चल रहे हैंl
भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में धमाकेदार जीत दर्ज की है। 27 साल बाद सत्ता में वापसी कर रही भाजपा में मुख्यमंत्री के लिए कई नाम रेस में हैं। बताया जा रहा है कि नया मुख्यमंत्री चुने गए विधायकों में से ही कोई होगा। हालांकि पार्टी इससे पहले तमाम फैक्टर्स पर भी गौर कर रही है। इसमें राष्ट्रीय राजधानी में जातिगत संतुलन को भी देखा जा रह है। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम के तौर पर प्रवेश वर्मा और सतीश उपाध्याय आदि के नाम चल रहे हैं।


