उत्तराखण्ड

बागेश्वर में कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, एक लापता

बागेश्वर। जनपद के कपकोट तहसील क्षेत्र अंतर्गत कल शाम एक ऑल्टो कर संख्या यूके 02 टीए 2676 बदियाकोट से सोराग की तरफजा रही थी, ग्राम तीख के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। वाहन में चार लोग सवार थे।

सूचना मिलने पर कपकोट थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार कार में चार लोग सवार थे। जिसमें से तीन लोगों की मौत हो गई। एक महिला की खोजबीन जारी है।

कार सवार लोगों का विवरण, सुंदर सिंह ऐठानी (चालक), मुन्ना शाही, नीलम, और पूनम पांडे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button