उत्तराखण्डराजनीति

केदारनाथ उपचुनावः कांग्रेस से 13 नेताओं ने जताई दावेदारी

कांग्रेस पर्यवेक्षक पहुंचे केदारनाथ, उपचुनाव की तैयारी को ली बैठक

जिला अध्यक्ष कुंवर सिंह सजवाण ने सौंपी दावेदारों की सूची
देहरादून। केदारनाथ उपचुनाव की रणभेरी बजते ही चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमाने के इच्छुक उम्मीदवारों के चेहरे सामने आने शुरू हो गये हैं।
कांग्रेस की ओर से टिकट की चाहत रखने वाले 13 नेताओं के नाम अभी तक सामने आ चुके हैं। पार्टी की और से पर्यवेक्षक बनाए गये पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक लखपत बुटोला ने मंगलवार को अगस्त्यमुनि पहुंच कर पार्टी कार्यक्रताओं की बैठक ली, जिसमें जिला अध्यक्ष कुंवर सिंह सजवाण की और से पर्यवेक्षकों को एक पत्र सौंपा गया जिस में 13 नेताओं की दावेदारी का उल्लेख किया गया है।
केदारनाथ से पूर्व में कांग्रेस विधायक रहे मनोज रावत के अलावा यहां से पूर्व नेता प्रतिपक्ष व कैबिनेट मंत्री रहे डॉ. हरक सिंह रावत का नाम भी सामने आ रहा था, मगर पत्र में हरक सिंह का नाम शामिल नही है। हालांकि मनोज रावत सहित 13 टिकट के दावेदारों के नाम पार्टी पर्यवेक्षकों के सामने आ गये है, कहा जा रहा है, कि पर्यवेक्षक 3 नामों का पैनल बना कर पार्टी आलाकमान को भेजेंगे।
केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी करने वालों में अलोक बगवाडी, लक्ष्मण राय, वीर सिंह बुडेरा, विनोद राणा, मनोज रावत, कुलदीप कण्डारी, शाशि सेमवाल, गणेश तिवारी, कुंवर सजवाण, शिशुपाल सिंह बिष्ट, अवतार सिंह नेगी, रीता व अभिषेक भण्डारी का नाम शामिल है।  प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि जल्द ही प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button