प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बदरी-केदार के किये दर्शन, पांच करोड़ किये दान
बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उद्योगपति मुकेश अंबानी का किया स्वागत

श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ धाम। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किये। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी आज प्रात: नौ बजे पहले श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को आये । उन्होंने वेदपाठ पूजा संपन्न की। उसके पश्चात मंदिर परिसर स्थित माता लक्ष्मी मंदिर में भी दर्शन किये। उसके पश्चात श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे हैं।

श्री केदारनाथ धाम में बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उद्योगपति मुकेश अंबानी का स्वागत किया। बताया कि दोनों धामों को उद्योगपति मुकेश अंबानी ने पांच करोड़ की धनराशि दानस्वरूप दी है।
वहीं, अपने अति व्यस्त कार्यक्रम के तहत उद्योगपति मुकेश अंबानी बदरीनाथ धाम के दर्शन के तुरंत बाद दोपहर पौने ग्यारह बजे वे केदारनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंच गए. जहां उन्होंने केदारनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक और पूजा संपन्न की.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार बीडी सिंह, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी, मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल वेदपाठी रविंद्र भट्ट ईओ सुनील पुरोहित, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, कृष्णानंद पंत, अजीत भंडारी, योगंबर नेगी और हरीश जोशी आदि मौजूद रहे।




