करी पत्ते को सुबह खाली पेट चबाने से मिलेंगे जबरदस्त फायदे, ब्लड शुगर होगा कंट्रोल, तेज होगी नजर

जीवनशैली में थोड़े-बहुत बदलाव करके भी सेहत को बेहतर किया जा सकता है। वहीं, हम जो कुछ खाते हैं उसका सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है और पाचन, त्वचा और शरीर के अंग प्रभावित होते हैं। ऐसे में सही लाइफस्टाइल का चुनाव करना जरूरी होता है। करी पत्ते ऐसी चीज हैं जिन्हें आप अपनी डेली डाइट का या कहें रोजमर्रा के खानपान का हिस्सा बना सकते हैं। आमतौर पर करी पत्तों का इस्तेमाल तड़का लगाने या फिर दक्षिण भारतीय पकवान बनाने में ही होता है। लेकिन, इनके फायदे बस यहीं तक सीमित नहीं हैं। रोज सुबह खाली पेट करी पत्ते चबाए जाएं तो सेहत को बहुत से हैरान कर देने वाले फायदे भी मिलते हैं।
करी पत्ते विटामिन सी, फॉस्फोरस, कैल्शियम, आयरन और निकोटिनिक एसिड के अच्छे स्त्रोत होते हैं। इन पत्तों का सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खानपान में शामिल करने के लिए आप करी पत्तों को सब्जी, सलाद, परांठे, ओट्स और तरह-तरह की डिशेज में डालकर पका सकते हैं या फिर इन्हें सादा ही चबाया जा सकता है।
आयुर्वेद में अच्छे पाचन तंत्र के लिए करी पत्ते खाने की सलाह दी जाती है। करी पत्ते पाचन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करते हैं और इनके सेवन से गैस, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी दिक्कतें नहीं होती हैं। ये पत्ते डाइजेस्टिव एंजाइंम्स को स्टिम्यूलेट करने में मददगार हैं। इस चलते सुबह खाली पेट 4 से 5 करी पत्ते चबाए जा सकते हैं। करी पत्तों को आप खाना बनाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
मोटापा ऐसी दिक्कत है जिसके लिए लोग क्या-क्या ही जतन नहीं करते हैं। लेकिन, कभी-कभार कुछ छोटे बदलाव ही बड़ा असर दिखा जाते हैं। कुछ इस तरह के ही हैं करी पत्ते। इन्हें डाइट में शामिल करने पर मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और वजन घटाने में सहायता मिलती है।
- मजबूत होगी इम्यूनिटी सुबह खाली पेट करी पत्ता चबाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। …
- वजन कम करने में सहायक …
- मॉर्निंग सिकनेस से मिलेगी राहत …
- पेट के लिए फायदेमंद …
- कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर लेवल …
- बढ़ेगी आंखों की रोशनी




