उत्तरप्रदेश

बहराइच हिंसा: रामगोपाल मिश्रा को गोली मारने वाले आरोपी का एनकाउंटर, नेपाल भागने की फ़िराक में था

बहराइच। बहराइच में मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा में राम गोपाल मिश्रा की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद इलाके में दो दिनों तक हिंसा होती रही। हालांकि अब इस मामले के आरोपी का एनकाउंटर कर दिया गया है।

यूपी पुलिस ने मामले पर बयान जारी करते हुए कहा कि रविवार को महराजगंज में एक युवक की गोली मार कर हत्या करने के केस में आज बहराइच पुलिस द्वारा पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनके नाम मोहम्मद फहीन, मोहम्मद तालीम, मोहम्मद सरफराज, मोहम्मद हमीद और मोहम्मद अफजल हैं। पहले दो की निशानदेही पर मर्डर में प्रयुक्त हुए हथियार की बरामदगी के लिए जब पुलिस टीम लेकर गई तो इनके द्वारा वहां रखे हथियारों से पुलिस पर फायरिंग की गई। जवाबी फायरिंग में दोनों को गोली लगी है। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका उपचार कराया जा रहा है। हत्या में उपयोग किया गया हथियार बरामद हो गया है। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जो लोग भी इन आरोपियों को संरक्षण दे रहे थे उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के पास अवैध हथियार भी मिले हैं।

बहराइच में महसी के महराजगंज क्षेत्र में स्थिति अब सामान्य हो गई है। लेकिन गुरुवार को रामगोपाल मिश्रा की हत्या के आरोपियों का पुलिस और एसटीएफ ने एनकाउंटर कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों ही आरोपियों ने नेपाल के ओर भागने की कोशिश की थी। इसके बाद पुलिस के साथ उनकी मुठभेड़ हुई है।

रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी सरफराज के साथ पुलिस की मुठभेड़ गुरुवार को हुई है। मुख्य आरोपी रिंकू उर्फ सरफराज और तालिब को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है। मुख्य आरोपी सरफराज नेपाल भागने की फिराक में था। इस दौरान नेपाल सीमा के पास हांडा बसेहरी नहर के करीब यह एनकाउंटर हुआ है। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका उपचार कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button