अभी-अभी: तमिलनाडु में ट्रेन हादसा: मालगाड़ी से टकराई बागमती एक्सप्रेस, पटरी से उतरे 5 डिब्बे, कई लोगों के घायल होने की खबर

तमिलनाडु में शुक्रवार (11 अक्टूबर) को एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. तिरुवल्लूर में मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकरा गई जिसमें कई लोग घायल हो गए. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद सामने आए वीडियो में हादसे की जगह पर आग लगी हुई देखी जा सकती है। रेलवे पुलिस के मुताबिक इस हादसे के बाद बागमती एक्सप्रेस के कम से कम 5 कोच पटरी से उतर गए हैं, फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

एक एक्सप्रेस ट्रेन तमिलनाडु के कावरपेट्टई में एक खड़ी ट्रेन से टकरा गई। जिसके परिणामस्वरूप कई लोग घायल हो गए। इस घटना के कारण घटनास्थल पर आग भी लग गई। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि यह घटना ट्रेन संख्या 12578, मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी से जुड़ी है। जानकारी के मुताबिक, दरभंगा एक्सप्रेस ने स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मारी है. घायलों की सीमा और दुर्घटना की परिस्थितियों के बारे में रेलवे अधिकारियों से आगे की जानकारी का इंतजार है। तिरुवल्लूर के जिला कलेक्टर टी प्रभुशंकर ने बताया कि बचाव कार्य जोरों पर है। घटना के बाद से अब यह सवाल भी उठने लगा है कि आखिर जिस पटरी पर मालगाड़ी पहले से खड़ी थी पर उस पर एक्सप्रेस ट्रेन कैसे आ गई है? क्या लाइन मैंन की तरफ से कोई गड़बड़ी हुआ या फिर कोई बात थी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि काफी दूर तक आवाज सुनाई दी थी. टक्कर के बाद स्टेशन पर भी अफरा तफरी मच गई.




