उत्तराखण्ड

ऋषिकेश के राजकीय चिकित्सालय पर जिलाधिकारी का छापा

छापेमारी के दौरान चिकित्सालय से कई चिकित्सक एवं कर्मचारी मिले ड्यूटी से नदारत

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने  शुक्रवार को ऋषिकेश स्थित राजकीय चिकित्सालय पर छापेमारी की तो वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप गया। वहीं कई स्टाफ के लोग अस्पताल से नदारत मिले तो उनके विरुद्ध कार्यवाही के आदेश जारी किए।जिलाधिकारी के अचानक पड़े छापे के दौरान घंटे तक राजकीय अस्पताल में कर्मचारी और चिकित्सकों में हलचल मची रही।
शुक्रवार को सेवर जिलाधिकारी अचानक ऋषिकेश स्थित राजकीय चिकित्सालय पहुंच गए और वहां मौजूद चिकित्सा को और कर्मचारी को लेकर जानकारी हासिल की। वही जिलाधिकारी के छापे के दौरान ऋषिकेश राज्य के चिकित्सालय में ड्यूटी से कई चिकित्सक नदारत मिले तो कोई कर्मचारी भी वहां मौजूद नहीं थे। जिस पर चलते जिलाधिकारी ने ड्यूटी से नदारत लोगों की तनख्वाह काटने के आदेश जारी किए। यही नहीं जिलाधिकारी में राज्य के चिकित्सालय में भर्ती मरीजों का भी हाल-चाल जाना। जिलाधिकारी कि कार्यवाही के बाद ऋषिकेश स्थित चिकित्सालय में हर तरफ हलचल दिखाई दी। जिलाधिकारी ने सफाई व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई ।निराश्रित वार्ड में मरीजों को नीचे  लिटाए जाने पर जताई गहरी नाराजगी। चिकित्सालय में 5 से 6 विशेषज्ञ  चिकित्सक  तैनात होने के उपरांत भी वार्ड खाली तथा ऑपरेशन थिएटर में कोई मरीज न होने पर कारण पूछा।मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ऋषिकेश को अव्यवस्थाओं पर फटकार लगाई और  रिकॉर्ड सहित तहसील दिवस में तलब किया।जिलाधिकारी ने कहा कि चिकित्सालय में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और मरीजों के साथ चिकित्सकों का बर्ताव अच्छा होना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button