उत्तरप्रदेश

आज तराई और पूर्वी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना, फिर थम जाएगी यूपी में मानसून की चाल

लखनऊ। शनिवार को प्रदेश बारिश से नहा उठा। करीब-करीब हर जिले में अच्छी बारिश हुई। इस बीच मौसम विभाग ने इस बारिश के रुकने के संकेत भी दे दिए हैं। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सक्रिय मानसून के अब थमने का समय नजदीक है। रविवार को मौसम विभाग ने यूपी के तराई व पूर्वी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद प्रदेश में मानसून के कमजोर पड़ने के संकेत हैं। वहीं नमीयुक्त पूर्वा हवाओं के थमने के भी संकेत हैं। इसके बाद आसमान साफ होने और धूप खिलने से तापमान में क्रमश: बढत देखने को मिलेगी। पिछले दो दिनों में हुई अत्यधिक बारिश और खेतों में जल भराव से धान, अरहर, मूंगफली व हरी सब्जियां उगाने वाले किसानों के माथे पर अब चिंता की रेखाएं हैं। उन्हें इस मूसलाधार बारिश से फसल के खेतों में लेट जाने और नुकसान का डर सता रहा है।

शनिवार को यूपी के बस्ती, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, अयोध्या, झांसी व आसपास के इलाकों में गरज चमक के साथ भारी बरसात हुई। इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वा हवाएं भी चलीं। तापमान में गिरावट से लोगों को हवा में ठंडक का एहसास हुआ। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक रविवार को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इसके बाद मानसून के कमजोर पड़ने के संकेत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button