देशराजनीति

केजरीवाल ने दिल्ली के सीएम पद से दिया इस्तीफा, आतिशी ने सरकार बनाने का किया दावा पेश

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई नाम शामिल थे। इसमें मौजूदा कैबिनेट के सदस्य आतिशी, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत के अलावा पूर्वी दिल्ली लोकसभा के प्रत्याशी रहे कुलदीप कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़लान समेत दूसरे नाम भी शामिल थे। लेकिन आतिशी के नाम पर मुहर लग गई है।

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, उन्होंने दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आप की ओर से प्रस्तावित सीएम आतिशी ने कहा कि केजरीवाल पर भाजपा ने फर्जी आरोप लगाए। केंद्र ने जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया। केजरीवाल जैसा फैसला आज तक किसी ने नहीं लिया। हमारा मिशन केजरीवाल को फिर सीएम बनाना है। जब तक चुनाव नहीं होते तब तक मैं दिल्ली के लोगों की रक्षा करूंगी।

आम आदमी पार्टी के एक विधायक सत्येंद्र जैन अभी जेल में है। दो विधायक पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। जबकि एक विधायक ने पार्टी को छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। भाजपा में गए राजकुमार आनंद की विधायक की सदस्यता जा चुकी है। वह पूर्व विधायक हो गए हैं। केजरीवाल के आवास पर चली बैठक में 57 विधायक मौजूद रहे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेद्र सचदेवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि चेहरा बदलने से आम आदमी पार्टी का चरित्र नहीं बदलेगा। सीएम बदलकर ये मेकओवर करना चाहते हैं।

आतिशी पर आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के एक्स पर पोस्ट साझा करने पर आप नेता दिलीप पांडे ने कहा कि एक बात समझ लीजिए। स्वाति मालीवाल वो शख्स हैं जो राज्यसभा का टिकट तो आप से लेती हैं लेकिन प्रतिक्रिया देने की स्क्रिप्ट भाजपा से लेती हैं। अगर उनमें थोड़ी भी शर्म है तो उन्हें राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा के टिकट पर राज्यसभा का रास्ता चुनना चाहिए।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button