उत्तराखण्डराजनीति

उत्तराखण्ड की बद्रीनाथ व मंगलौर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी की शानदार जीत

बसपा के उबेदुर्र्रह्मान तीसरे नंबर पर रहे

देहरादून। उत्तराखण्ड की दोनों सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने झंडे गाड़ दिए। भाजपा के बदरीनाथ सीट भी हार जाने के कई मायने निकाले जा रहे है। मंगलौर सीट पर भाजपा का कभी कब्जा नहीं रहा, लेकिन बदरीनाथ सीट खास थी। प्रदेश में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम सामने आने के साथ ही भाजपा को झटका लगा है। मंगलौर के साथ ही भाजपा बदरीनाथ सीट भी हार गई। मंगलौर सीट पर भाजपा ने करतार सिंह भड़ाना को मैदान में उतारा था, लेकिन भड़ाना कांग्रेस प्रत्याशी काजी मोहम्मद निजामुद्दीन से मात खा गए। वहीं बदरीनाथ में भाजपा ने राजेंद्र भंडारी पर भरोसा जताया था, लेकिन कांग्रेस के  लखपत सिंह बुटोला से भंडारी मात खा गए।

बदरीनाथ सीट से पहली बार चुनाव लड़े लखपत बुटोला ने जीत हासिल की। बुटोला ने कांग्रेस छोड़ भाजपा के प्रत्याशी बने राजेन्द्र भंडारी को 5095 मतों के अंतर से हरा दिया।

उत्तराखण्ड की मंगलौर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुददीन ने 449 मतों के अंतर से बाजी मार ली। शनिवार की सुबह हुई मतगणना के पहले चक्र से ही कांग्रेस प्रत्याशी बढ़त बनाने में कामयाब रहे। हालांकि, बाद के चरणों में भाजपा के करतार सिंह भड़ाना ने काफी लीड ले धड़कनें बढ़ा दी थी। बसपा के उबेदुर्र्रह्मान तीसरे नंबर पर रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button