उत्तराखण्ड

पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट मे आने से स्कूटी सवार एक की मौत, दो अन्य घायल

चमोली। जिले के देवाल-थराली मोटर मार्ग पर बुधवार की देर सायं को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट मे आने से स्कूटी सवार एक की मौत हो गई जबकी दो अन्य घायल हो गये।

मिली जानकारी अनुसार चमोली जिले के देवाल-थराली मोटर मार्ग पर बुधवार की देर सायं नदकेशरी के पास पहाड़ी के ऊपर से स्कूटी पर मलवे के साथ पत्थर गिरने से स्कूटी में सवार तीन लोगों में से एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल लाया गया है।

बुधवार को देर सांय सात बजे के आसपास स्कूटी सवार देवाल से थराली की ओर जा रहे थे। तभी नंदकेसरी और कोठी गांव के बीच मे चट्टान से मलवा और पत्थर स्कूटी पर जा गिरा। जिससे राड़ीबगड निवासी 21 वर्षीय नितिन चंदोला पुत्र गिरीष चंदोला की मौके पर मौत हो गई।

जबकि स्कूटी में सवार राडीबगड निवासी 30 वर्षीय सतीश नेगी पुत्र संग्राम सिंह और 24 वर्षीय सागर जोशी पुत्र प्रमोद कुमार गंभीर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार गिरीश तिवारी, चौकी इंचार्ज विनोद रावत, राजस्व उपनिक्षक प्रमोद नेगी सहित राजस्व टीम और डीडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचे कर राहत और बचाव किया। परिजनो को घटना की सूचना दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button