उत्तराखण्ड

काशीपुर के एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 12 से ज्यादा युवक युवतियां हिरासत में

उधामसिंह नगर। जनपद के काशीपुर में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने सेक्स रैकेट का भड़ाफोड़ किया है। सेक्स रैकेट काशीपुर के एक होटल में चल रहा था। मौके पर छापा मारकर टीम ने 12 से ज्यादा युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। इस दौरान एक युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में भी पकड़े गए है।

पुलिस ने बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को काशीपुर के एक होटल में गलत काम होने की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद उधमसिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी जीतो काम्बोज के नेतृत्व में एक टीम काशीपुर भेजी गई।

टीम ने काशीपुर के आवास विकास मोड़ इलाके में स्थित होटल में छापा मारा तो वहां हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान टीम ने युवक और युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। इसके अलावा वहां से पुलिस को कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई। पुलिस ने होटल को मालिक को गिरफ्तार कर कई महिलाओं और युवतियों का रेस्क्यू किया। इसके अलावा पुलिस ने कुछ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की अभी जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button