उत्तराखण्ड

देवभूमि का माहौल खराब करने वाले कड़ी कार्रवाई को रहें तैयार: सीएम धामी

रवि बडोला हत्याकांड: मुख्य अभियुक्त रामवीर को राजस्थान से दबोचा

– पुलिस, नगर निगम और एमडीडीए से मांगी बदमाशों की प्रॉपर्टी की रिपोर्ट

– बदमाशों के साथ कारोबार करने वालों की होगी जांच

– बदमाश छोटा हो या बड़ा, नहीं बचेगा कानून से,पीड़ित परिवार के साथ खड़ी सरकार

देहरादून। राजधानी के डोभाल चौक में प्रॉपर्टी कारोबारी की हत्या पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बदमाश छोटा हो या बड़ा, किसी को देवभूमि का माहौल खराब करने की छूट नहीं दी जाएगी।

दूसरी ओर, घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त रामवीर को राजस्थान से गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। ऐसे में बदमाशों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई के पहले ही निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा बदमाशों की अवैध प्रॉपर्टी, कारोबार पर रिपोर्ट मांगी गई है।

रायपुर क्षेत्र के डोभाल चौक के पास रविवार को प्रॉपर्टी डीलर रवि बडोला की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। जबकि रवि के दो साथियों को घायल किया था। घटना संज्ञान में आते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीजीपी की मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर मुख्य बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।

जबकि वारदात में कुल 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि में बदमाशों के लिए कोई जगह नहीं है। पुलिस को मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ बदमाशों की अवैध प्रॉपर्टी, कारोबार और बदमाशों से सम्बंध रखने वालों की जांच की जा रही है। नगर निगम, एमडीडीए से प्रॉपर्टी की रिपोर्ट मांगी गई है। कानून अपना काम कर रहा है। सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए साथ खड़ी है। इसके अलावा घायलों को उचित इलाज दिया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने बदमाश प्रवृत्ति रखने वालों को स्पष्ट चेतावनी दी कि वह देवभूमि छोड़ दें, अन्यथा सरकार को कड़ी कार्रवाई को बाध्य होना पड़ेगा।

मुख्य अभियुक्त रामवीर सहित 2 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना रायपुर के मर्डर केस में मुख्य अभियुक्त रामवीर सहित घटना में शामिल 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त रामवीर को देहरादून पुलिस की स्पेशल टीम ने तलवार गाँव थाना बहरोल सदर जिला कोटपुतली राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

हत्याकांड के षडय़ंत्र में शामिल एक अन्य स्थानीय रायपुर निवासी युवक/अभियुक्त अंकुश उर्फ गोलू को देहरादून पुलिस की स्पेशल टीम ने किया देहरादून से गिरफ्तार किया।

घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है सलाखों के पीछे अब तक हत्याकांड के षड्यंत्र में शामिल पांच अभियुक्तों को देहरादून पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

हत्याकाण्ड में रवि बडोला की मौत व सुभाष क्षेत्री व मनोज नेगी घायल हो गए थे। घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त सहित 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गौरतलब है कि 16 जून की रात्रि डोभाल चौक हत्याकांड पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था।

 

घटना के मुख्य अभियुक्त रामबीर को राजस्थान के तलवार गांव, थाना बेहरोल सदर जिला कोटपुतली से गिरफ्तार कर लिया गया। षडयंत्र में शामिल रायपुर निवासी एक अन्य अभियुक्त अंशुल को भी पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया गया । घटना में शामिल 2 अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लगातार दबिशें दी जा रही हैं।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आमजन द्वारा अभियुक्तगण द्वारा अवैध रूप से निर्माण किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई, इस संबंध में नगर निगम से समन्वय स्थापित कर नगर निगम की टीम को बुलाकर अभियुक्तों की संपत्ति की पैमाइश कराई गई। अभियुक्तगण द्वारा अतिक्रमण करके यदि अवैध संपत्ति बनाई गई होगी तो शीघ्र ही अभियुक्तों की संपति के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाही अमल में लाई जाएगी

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1. रामवीर सिंह पुत्र राजपाल सिंह निवासी ग्राम कासमपुर भूमा थाना मीरापुर जनपद मुज़फ़्फ़रनगर आयु -38 वर्ष।
2.अंकुश उर्फ गोलू पुत्र श्री बाबूराम निवासी रामनगर कॉलोनी गली नंबर 4 लाडपुर रायपुर रोड देहरादून उम्र 30 वर्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button