उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग में हुई सुनवाई

कई मामलों में अधिकारियों से मांगा गया जवाब

मुख्य शिक्षाधिकारी सहित कई को किया तलब
देहरादून। उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग देहरादून में बुधवार को आयोग को प्राप्त विभिन्न शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई की गई। आयोग अध्यक्ष संजय नेगी ने बताया कि आयोग की और से अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों से प्राप्त कुल 8 शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई हुई।
अल्पसंख्यक कल्याण भवन, अधोईवाला स्थित ओबीसी आयोग कार्यालय में योजित सुनवाई में खानपुर निवासी राजेन्द्र सिंह के पीआरडी सेवा से हटाये जाने संबंधी प्रकरण पर निदेशक, युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल को पूर्ण स्थिति स्पष्ट करने, लक्सर निवासी अनिल कुमार व नितिन कुमार के विभागीय अधिकारियों की और से देयकों के भुगतान न किये जाने संबंधी शिकायती प्रकरण के निस्तारण को मुख्य शिक्षाधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा हरिद्वार को उपस्थित होने के निर्देश दिये गये। उत्तरकाशी निवासी नीलम चौहान के ओबीसी आरक्षण हनन संबंधी प्रकरण में महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, देहरादून को आयोग की और से प्रकरण का यथाविधि निस्तारण कर अभिलेखों को तत्काल उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। बिजनौर निवासी संतोश देवी के पारिवारिक पेंशन व अन्य देयकों के भुगतान से संबंधित प्रकरण का अंतिम रूप से निस्तारण करने को मुख्य शिक्षाधिकारी, जनपद उधमसिंह नगर व वित्त अधिकारी, विद्यालयी शिक्षा (प्रारम्भिक शिक्षा), उधमसिंह नगर को प्रकरण पर योजित होने वाली अगली सुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिये गये। भगवानपुर निवासी तनवीर आलम के जल-जीवन मिशन के तहत हुए टंकी निर्माण संबंधी शिकायती प्रकरण में कतिपय पहलुओं के दृष्टिगत आदित्यराज सैनी, सदस्य की अध्यक्षता में स्थलीय निरीक्षण किये जाने को कमेटी गठित किये जाने के निर्देश दिये गये। ओबीसी आयोग अन्य पिछडा वर्ग के उत्थान एवं विकास तथा उन्हें सामाजिक न्याय प्रदान कराये जाने को सदैव कृत संकल्पित है। सुनवाई में आयोग के सदस्य महेन्द्र कुमार वर्मा, कमलेश कुमार, आदित्य राज सैनी, मोहब्बत सिंह नेगी, विनोद नाथ, सतीश पाल, चमन लाल चौधरी व राकेश उनियाल तथा आयोग के सचिव एसपी पटवा, गोपाल चन्द एवं ललिता बिश्ट आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button