जनसंगठन आज शहरी विकास मंत्री के आवास पर करेंगे प्रदर्शन
जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा

देहरादून। सपा कार्यालय में आयोजित बैठक में निर्णय लिया कि बस्तियों के खिलाफ अतिक्रमण के नाम पर तोड़फोड के खिलाफ व सभी बस्तियों के नियमतीकरण के लिये कानून लाने की मांग को लेकर कल (आज) शहरी विकास मंत्री के आवास पर प्रदर्शन किया जायेगा। इसी बीच प्रतिनिधिमण्डल ने बुधवार को अतिरिक्त जिलाधिकारी प्रशासन से भेंटकर उन्हें बस्तियों में नगर निगम और एमडीडीए की और से की जा रही गैरकानूनी ध्वस्तीकरण कार्यवाही रोकने की मांग को लेकर एक ज्ञापन मुख्य सचिव को प्रेषित किया। राजनैतिक दलों व सामाजिक संगठनों ने भाजपा सरकार की कार्यवाही की निन्दा करते हुऐ सरकार से मांग कि है कि वह अपने वायदे के अनुसार बस्तियों के नियमतीकरण के लिये कानून लाये। बैठक में डॉ. एसएन सचान, गंगाधर नौटियाल, हरवीर कुशवाहा, राजेन्द्र पुरोहित, अनन्त आकाश, एसएस रजवार, शंकर गोपाल, नवनीत गुंसाई, अतुल शर्मा, ज्ञानचंद यादव, हेमा वोरा, अरूण सोनकर, हिमान्शु चौहान, सुरेश यादव, चिन्तन सकलानी, आजाद चौधरी, विनोद बडूनि व मुकेश उनियाल आदि ने विचार व्यक्त किये।




