देशराजनीति

अमेठी सांसद किशोरी लाल बोले- ये जनता की जीत, स्मृति ईरानी के जोश अब भी हाई है… बयान पर भी दिया जवाब

लखनऊ: अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने अपनी जीत को जनता की जीत करार दिया है। मीडिया से बातचीत में कहा कि हम भाजपा के घोषणा पत्र के वादों को लेकर जनता के बीच गए।

हमने जनता को भाजपा के वादे जैसे दो करोड़ नौकरियां देंगे, किसानों की आय दोगुना कर देंगे की याद दिलाई और महंगाई व बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच गए। जनता ने हम पर भरोसा किया।

भाजपा नेता स्मृति ईरानी के बयान कि जोश अब भी हाई है…। इस पर किशोरी लाल ने कहा कि चुनाव में एक को जीतना था एक को हारना था ऐसे में कोई इस तरह की बात करता है तो ठीक है।

इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने पर उन्होंने कहा कि ये घटक दल तय करेंगे। बतौर सांसद जो मेरा काम है मैं करता रहूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button