
दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान शुरू हो गया है। आठ प्रदेशों में सुबह के सात बजे से ही मतदान जारी है। इस चरण में कुल 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता 889 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे। छठे चरण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई राजनीतिक नेताओं ने मतदान किया।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार भी आज मतदान किया। उन्होंने अपने 95 वर्षीय पिता को व्हीलचेयर पर बिठाकर मतदान केंद्र पहुंचे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार संग मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। केजरीवाल ने लोगों से तानाशाही विचारधारा के खिलाफ मतदान करने की अपील की।

राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने भी आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद उन्होंने अपने मतदान केंद्र पर सबसे बुजुर्ग नागरिक के तौर पर वोट डालकर खुशी व्यक्त की।

राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी अपने बेटे रेहान और बेटी मिराया के साथ लोढ़ी रोड के मतदान केंद्र में मतदान किया। वोट डालने के बाद प्रियंका ने कहा कि उन्हें इंडी गठबंधन के साथ होने पर गर्व है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी और स्वाति मालीवाल ने भी आज मतदान किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी आज अपने मताधिकार का उपयोग किया। उन्होंने दिल्ली में अपना वोट डाला
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने भी आज मतदान किया। उन्होंने रांची में अपना वोट डाला। मतदान केंद्र से बाहर निकलने के बाद उन्होंने कहा, “मैं सभी मतदाताओं ने अपील करती हूं कि वे आज के दिन को छुट्टी समझकर घर पर न बैठे। आप सबकी जिम्मेदारी है, जिसे आपको पूरा करना चाहिए।”







