अयोध्या: प्रभु श्रीराम लला का दर्शन कर भावुक हुए UP के विधायक, बोले- इतिहास में याद रखे जाएंगे मोदी-योगी

अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी और विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना के आग्रह पर रविवार को समाजवादी पार्टी को छोडकर सभी दलों के विधायक और योगी सरकार के विधायक, मंत्री प्रभु श्रीराम लला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे। इस अवसर पर परिवहन निगम की लग्जरी बसों में सवार सभी विधायकों ने इस पुण्य कार्य के लिए सीएम योगी का आभार जताया। सत्ता पक्ष के साथ साथ विपक्षी दलों के विधायक भी पूरी तरह राम धुन में मगन दिखाई दिए।
उल्लेखनीय है कि अयोध्या दर्शन करने पहुंचे विधायकों में बीजेपी के सहयोगी दलों के साथ साथ आरएलडी, बसपा और कांग्रेस के भी विधायक शामिल हुए। जिन बसों से विधायकों को अयोध्या ले जाया गया, उन बसों के अंदर रामधुन भी बजाई गई। तमाम तरह के फूल लगाए गए हैं। खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा मंत्रियों और विधायकों को मेमोरी के लिए एक बैग दिया जा रहा है, जिसमें एक डायरी, एक कैलेंडर और पेन इत्यादि रखा हुआ है।




