उत्तराखण्ड

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, तीन गंभीर घायल

डोईवाला: बीती रात बुल्लावाला में सड़क दुर्घटना हो गई जिसमें दो युवकों की ऑन द स्पॉट मृत्यु हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक कल बुल्लावाला स्थित हरिजन मोहल्ले में जितेंद्र नाम के व्यक्ति के घर पर जन्मदिन का उत्सव मनाया जा रहा था। बर्थडे पार्टी में शामिल होने आए युवक एक सफेद रंग की  होंडा सिटी कार में सवार होकर डोईवाला की तरफ आ रहे थे। इस बीच सुस्वा पुल पार करने के बाद हार्डवेयर की दुकान के नजदीक तेज रफ्तार कार पलट गई। तेज रफ्तार के चलते वाहन ने लगभग 2 से 3 बार पलटी मारी जिसमें दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

सड़क दुर्घटना कल रात 2:00 बजे की बताई जा रही है। कार में सवार आगे बैठे हुए युवकों की ऑन द स्पॉट मौत हो गई, जबकि घायलों का उपचार हिमालयन हॉस्पिटल में चल रहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button