उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने कैंचीं धाम मंदिर से सफाई अभियान की शुरुवात, तीर्थ स्थल पर सफाई कर दिया सुंदर संदेश

भीमताल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 22 जनवरी तक तीर्थस्थलों की सफाई की अपील पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुरुवात कर दी है। धामी ने कैंचीं धाम मंदिर से इस अभियान की शुरुवात कर प्रदेश को तीर्थ स्थल सफाई का एक सुंदर संदेश दे दिया है। वो शनिवार रात भीमताल में विश्राम करने के बाद सवेरे कैंचीं धाम पहुंचे।

रविवार सवेरे, मुख्यमंत्री अपने निर्धारित समय से ठीक पौने दस बजे कैंचीं धाम मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में स्थापित शिला और नीब करौरी महाराज की प्रतिमा के दर्शन और पूजा अर्चना की। इस दौरान नैनीताल विधायक सरिता आर्या और भीमताल विधायक राम सिंह केड़ा समेत उनके समर्थक मौजूद रहे। इस मौके पर महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दो मार्गों का शिलान्यास किया जिसमें भवाली सेनेटोरियम से नैनीबैंड तक भवाली बाईपास का डामरीकरण और सुधारीकरण कार्य जो 5.50 किलोमीटर है और इसकी लागत धनराशि 1162.33 लाख रुपये है और भवाली सेनेटोरियम से सिरोड़ी मोटर मार्ग में एक से 8 किलोमीटर में डामरीकरण, चौड़ीकरण और सुधारीकरण कार्य 1214.71 लाख रुपये की धनराशि से किया जाएगा।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 19.200 किलोमीटर लंबे शहीद लांस नायक संजय बिष्ट मार्ग का भी शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 जून को कैंचीं धाम में आने वाले भक्तों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए योजना बनाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button