
पिछले काफी समय से भारत की स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और उनके पति पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शोएब मलिक के अलग होने की खबरें चल रही है। हालांकि, कुछ दिनों पहले दोनों ने इस बात को खारिज कर दिया था और कहा था कि दोनों एक-दूसरे के साथ खुश हैं। अब दोनों तलाक की अटकलें फिर तेज हो गई हैं। सानिया और शोएब एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम इजहान मिर्जा है।

एक हालिया घटना ने सानिया और शोएब के बीच तलाक की अटकलों को तेज कर दिया है। दरअसल, शोएब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक जानकारी हटा दी है। पहले शोएब ने अपने इंस्टाग्राम बायो में लिखा था- एथलीट और एक सुपरवुमन सानिया मिर्जा का पति। शोएब ने अब इंस्टाग्राम बायो से यह जानकारी हटा दी है। अब उनके इंस्टाग्राम बायो में लिखा है- प्रो एथलीट और लिव अनब्रोकन यानी बिना दर्द के जियो। फैंस अब अनुमान लगा रहे हैं कि सानिया और शोएब जल्द ही अलग हो सकते हैं।




