उत्तराखण्डहादसा

जन्मदिन मनाकर आ रहे युवकों की कार खाई में गिरी, एक की मौत तीन घायल

पौड़ी: पौड़ी जनपद के खिर्सू से श्रीनगर लौट रहे युवकों का वाहन भैंसकोट के समीप खाई में गिर गया । जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया गया। जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।

सोमवार देर रात कोतवाली पुलिस को श्रीनगर-खिर्सू मोटर मार्ग पर भैंसकोट गांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पहुंची। मौके पर एक कार पानी की टंकी के निकट सड़क से करीब 40 मीटर नीचे गहरी खाई में मिली। जिसमें 4 लोग सवार थे।

कार ड्राइवर कौशल चमोली पुत्र मोहन चमोली, निवासी ग्राम बलोडी श्रीनगर उम्र 36 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कौशल का बर्थडे था। कौशल व उसके 3 दोस्त खिर्सू से बर्थडे मनाकर वापिस लौट रहे थे।  एक्सीडेंट में अंकित उम्र 33 वर्ष, शशांक बहुगुणा उम्र 31 वर्ष और सुशील सिंह उम्र 38 वर्ष घायल हुए है। सभी युवक बलोडी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की पड़ताल में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button