देश

नए साल के पहले दिन महंगा कमर्शियल सिलेंडर

साल 2023 में नए साल का जश्न मना रहे लोगों को सुबह-सुबह महंगाई का झटका लगा है। दरअसल, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपये की वृद्धि हो गई है। इस वृद्धि के बाद से 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब दिल्ली में 1,768 रुपये, मुंबई में 1,721 रुपये, कोलकाता में 1,870 रुपये और चेन्नई में 1,971 रुपये में बेचे जाएंगे। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा नहीं हुआ है।

चार महानगरों में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के रेट चेक करें
दिल्ली-     1053 रुपये
मुंबई-       1052.5 रुपयेको

लकाता- 1079 रुपयेचे

न्नई-       1068.50 रुपये

ओएमसी ने पिछली बार 6 जुलाई 2022 को घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। इसे संचयी रूप से बढ़ाकर 153.5 रुपये कर दिया गया था। कीमतों में चार बार बढ़ोतरी की गई है। ओएमसी ने पहली बार मार्च 2022 में 50 रुपये की बढ़ोतरी की, फिर मई महीने में फिर से 50 रुपये और 3.50 रुपये की बढ़ोतरी की। आखिरकार उसने पिछले साल जुलाई में घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button