Uncategorizedदेशधर्म-संस्कृति

आज देव दीपावली, जानें शुभ मुहूर्त और चंद्र ग्रहण का समय 

नई दिल्ली |आज देशभर में देव दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को इस पर्व को मनाया जाता है। लेकिन इस बार पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण पड़ने के कारण एक दिन पहले ही इस पर्न को मनाया जा रहा है। मान्यता है कि आज के दिन देवी-देवता पृथ्वी लोक पर आते हैं और गंगा स्नान करके दीपदान करते हैं। इसलिए उनके स्वागत के लिए गंगा नदी के घाटों पर लाखों की संख्या में दीए जलाए जाते हैं। जानिए देव दीपावली का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

देव दीपावली 2022 तिथि (Dev Deepawali 2022 Date)

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष पवित्र कार्तिक पूर्णिमा का व्रत 8 नवम्बर के दिन रखा जाएगा। इस साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को चन्द्र ग्रहण भी लगेगा। इस दुर्लभ संयोग के कारण देव दीपावली पर्व एक दिन पहले यानि 7 नवम्बर के दिन मनाया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ वर्जित होता है।

देव दीपावली 2022 शुभ मुहूर्त

कार्तिक शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ: 07 नवंबर 2022, शाम 4 बजकर 15 मिनट से

पूर्णिमा तिथि समाप्त: 08 नवंबर 2022, शाम 4 बजकर 31 मिनट पर

देव दीपावली पूजा मुहूर्त: 07 नवंबर 2022, शाम 05:14 से 07:49 तक

चंद्र ग्रहण का समय 
भारतीय समय के अनुसार दोपहर 02: 41 बजे से सायं 06:18 मिनट तक रहेगा। 
भारत में दिखने का समय: सायं 05: 32 मिनट से सायं 06:18 मिनट तक ही नजर आएगा। 
सूतक काल: सूतक काल 8 नवंबर को प्रातः 8 बजकर 20 मिनट से आरंभ होगा। 

इस राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण 
साल का अंतिम चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगेगा। 

देव दीपावली पर करें दीप दान

देव दीपावली पर पवित्र नदी में स्नान और दीप दान करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। इस दिन नदी के किनारे दीप दान करने की परम्परा है। पौराणिक किवदंतियों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान शिव ने दैत्य त्रिपुरासुर का वध किया था। इस क्रम में भगवान शिव के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए बड़े स्तर पर देव दीपावली उत्सव मनाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button