Uncategorizedदेश
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना
नई दिल्ली। आज छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। इसमें बिहार की दो, जबकि उत्तर प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और हरियाणा की एक-एक सीट शामिल हैं। मतगणना रविवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। थोड़ी देर बाद ही इन सीटों पर रूझान आने शुरु हो जाएंगे। बता दें कि इन सभी सातों सीटों पर 3 नवंबर को मतदान हुआ था। इनमें गोला गोकर्णनाथ, मोकामा व गोपालगंज, आदमपुर, अंधेरी ईस्ट, धामनगर और मुनुगोडे सीट पर मतगणना होगी। प्रशासन की तरफ से मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।