ग्रामीण महिलाओं के साथ पारंपरिक लोकनृत्य किया मंत्री रेखा आर्य ने
विकासनगर। शुक्रवार को जौनसार के बोहरी गांव में ग्यास के साथ ही इगास भी धूमधाम से मनाई गई। यहां पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने लोगों को इगास के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि इगास बग्वाल उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति का प्रतीक है। जौनसार बावर के पारंपरिक परिधान में पहुंची मंत्री ने ग्रामीण महिलाओं के साथ पारंपरिक लोकनृत्य भी किया।
उन्होंने कहा कि परिधान ही हमारी पहचान हैं, इनके संरक्षण और सवंर्धन की जरूरत है। बोहरी पहुंची मंत्री ने सबसे पहले भगवान परशुराम और माता रेणुका का आशीर्वाद लेकर सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें आज जौनसार-बाबर की लोक संस्कृति को करीब से देखने का सौभाग्य मिला।
इस दौरान कैंट विधायक सविता कपूर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल, अमर सिंह, गीता चौहान, कुलदीप चौहान, प्रवीण, रण सिंह चौहान, गुलाब सिंह, विरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।