कार खाई में गिरी, तीन की मौत, एक घायल
बागेश्वर: जनपद बागेश्वर में देर रात हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है,और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। एक अल्टो कार संख्या यूके 02 ए 3030 में 4 व्यक्ति सवार थे, मेहनरबुंगा बाईपास पर 200 मीटर नीचे गिर गई। जिसमे से 3 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति घायल हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार चारों बागेश्वर से रामलीला देखकर घर वापस जा रहे थे। अचानक मालता रोड के पास कार से नियंत्रण खो बैठे। कार करीब 200 मीटर खाई में गिर गई। कार गिरने की सूचना पाकर स्थानीय लोगों, पुलिस व फायर विभाग के द्वारा रेक्स्यू अभियान चलाया गया
प्रभारी फायर अधिकारी गणेश चंद्र ने बताया कि घटना में मनोज कुमार पुत्र पूरन उम्र 35 वर्ष तहसील बागेश्वर ग्राम सिमतोली दफौट (घायल) हो गया। वहीं विजय सिंह पुत्र सुरेश सिंह सिमतोली उम्र 30 वर्ष, रोहित पुत्र भूपाल सिंह उम्र 20 वर्ष, सुनील सिंह पुत्र सुरेश सिंह उम्र 21 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गई है। शवों को पीएम के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। उधर घायल का उपचार जारी है।