Uncategorizedदेश

दुनियाभर में बढ़ रही है इस तरह के डाइट की आदत, डायबिटीज-कैंसर में इसे पाया गया है बेहद फायदेमंद

नई दिल्ली: आहार को स्वस्थ और पौष्टिक रखकर ही शरीर के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित किया जा सकता है। अध्ययन भी इस बात को प्रमाणित करते हैं कि हम जिस तरह के आहार का सेवन करते हैं, सेहत पर उसका सीधा प्रभाव होता है। तेजी से बढ़ रही कई गंभीर प्रकार की बीमारियों के लिए भी आहार में गड़बड़ी को प्रमुख कारक के तौर पर देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर को स्वस्थ और रोगमुक्त रखने के लिए हमें उन चीजों के सेवन पर विशेष जोर देना चाहिए जिससे शरीर के लिए आवश्यक ज्यादातर पोषक तत्वों की आसानी से प्राप्ति हो जाए।

पश्चिमी देशों में इसी बात को ध्यान रखते हुए आहार में बड़ा बदलाव किया गया है, ज्यादातर देशों में पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थों का सेवन पिछले कुछ वर्षों में बढ़ा है।

प्लांट बेस्ड डाइट के बारे में जानिए

आहार विशेषज्ञ डॉ गरिमा चौधरी बताती हैं, प्लांट बेस्ड डाइट यानि कि पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थों के सेवन पर वर्षों से जोर दिया जाता रहा है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि प्लांट-बेस्ड डाइट का मतलब यह नहीं है कि आप मीट-मछली नहीं खा सकते।

पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थों से मतलब है कि आपके भोजन में ज्यादातर चीजें पौधों पर आधारित हों जैसे कि सब्जियां, साबुत अनाज और फल, सलाद आदि। अपनी प्लेट का दो-तिहाई हिस्सा इन पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थों से भरें। शेष एक तिहाई में अगर आप चाहें तो अंडे, मछली या अन्य चीजों को शामिल कर सकते हैं।  

पौधों वाले आहार में होता है भरपूर फाइबर

पौधे पर आधारित आहार फाइबर से भरपूर होते हैं। फाइबर वाली चीजों का सेवन करना आपके पाचन को ठीक रखने के साथ ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखने में मदद करता है। पौधे पर आधारित आहार खाने से आपकी आंतें भी स्वास्थ रहती हैं, जिससे आप भोजन से पोषक तत्वों को बेहतर ढंग से अवशोषित कर सकते हैं। यह आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में भी काफी मददगार माने जाते हैं। 

कई तरह की बीमारियों में लाभकारी

प्लांट बेस्ड डाइट में मौजूद फाइबर, कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड शुगर को स्थिर रखने में सहायक होता है। इसके अलावा इनमें प्रोटीन जैसे कई प्रकार के अन्य पोषक तत्वों की भी भरपूर मात्रा होती है जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है। ऐसे में इस तरह के आहार, बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी मदद करते हैं। अध्ययनों में पौधे पर आधारित आहार हृदय रोग, स्ट्रोक, मधुमेह और कुछ मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने में भी कारगर पाए गए हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button