अजा एकादशी पर करें आसान उपाय, बढ़ेगी धन, सुख-समृद्धि

नई दिल्ली: भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अजा एकादशी का व्रत रखा जाता है। पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 22 अगस्त को सुबह 5 बजकर 35 मिनट से शुरू हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 23 अगस्त को सुबह 6 बजकर 06 मिनट पर होगा। इसके बाद द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी। अजा एकादशी का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है। माना जाता है कि आज के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से सभी प्रकार की पापों से मुक्ति मिल जाती है। इसके साथ ही हर तरह के कष्ट से छुटकारा मिल जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, अजा एकादशी के दिन कुछ विशेष उपाय करके हर तरह के दुख-दर्द से छुटकारा पाकर आर्थिक संपन्नता पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि एकादशी के दिन कौन से उपाय करना होगा शुभ।
अजा एकादशी पर करें ये उपायअजा एकादशी पर पीले चंदन या फिर केसर में गुलाब जल मिला लें। इसके बाद इसे भगवान विष्णु को अर्पित करके अपने माथे पर टीका लगाएं। यह उपाय रोज करने से आपको सुख और समृद्धि की प्राप्ति होगी।भगवान विष्णु के मंदिर जाकर या फिर घर पर ही एक पान का पत्ता लें और उसमें रोली या कुमकुम से ‘श्री’ लिख कर भगवान के चरणों में अर्पित कर दें। श्रीहरि की विधिवत पूजा करने के बाद पान के पत्ते को तिजोरी में रख लीजिए।
ऐसा करने से आपके कारोबार और आमदनी में दिन दूनी रात चौगुनी वृद्धि होगी।अजा एकादशी पर भगवान श्रीहरि को नारियल और बादाम चढ़ाएं। इसके बाद अगले 27 एकादशी तक ऐसा करने से व्यक्ति की हर एक कामना पूर्ण हो जाती है।अजा एकादशी के दिन राधारानी और श्रीकृष्ण को पीले रंग के फूल अर्पित करें। ऐसा करने से व्यक्ति को हर दुख दर्द से छुटकारा मिलेगा।अजा एकादशी पर पीपल के नीचे घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ पीपल के पेड़ में वास करने वाले सभी देवी-देवता प्रसन्न होंगे।अजा एकादशी पर भगवान विष्णु को दक्षिणावर्ती शंख से गाय के दूध से अभिषेक करें। ऐसा करने से श्रीहरि जल्द प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति की हर कामना को पूर्ण कर देते हैं।




