प्रधानमंत्री मोदी आज और कल अपने गृह राज्य गुजरात का दौरा करेंगे, देंगे सौगात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज और कल अपने गृह राज्य गुजरात और दक्षिणी राज्य तमिलनाडु का दौरा करेंगे। इस दौरान कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी की 28 जुलाई से शुरू हो रही दो दिवसीय यात्रा से पहले चेन्नई में पांच स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। वहीं, कोरोना के बाद अब मंकीपॉक्स को लेकर भारतीय वैज्ञानिकों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुणे स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) की एक टीम ने मंकीपॉक्स वायरस को संक्रमित मरीज से जांच के लिए गए सैंपल से अलग कर लिया है। साथ ही विदेश मंत्री एस जयशंकर आज उज्बेकिस्तान यात्रा पर रवाना होंगे। इस दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो से उनका आमना-सामना होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज और कल अपने गृह राज्य गुजरात और दक्षिणी राज्य तमिलनाडु का दौरा करेंगे और इस दौरान कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी आज पहले अपने गृह राज्य गुजरात और फिर दक्षिणी राज्य तमिलनाडु का दौरा करेंगे। पीएम मोदी की 28 जुलाई से शुरू हो रही दो दिवसीय यात्रा से पहले चेन्नई में पांच स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। पीएमओ की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पीएम मोदी 44वें अंतरराष्ट्रीय शतरंज ओलंपियाड का उद्घाटन करने के लिए गुरुवार को चेन्नई पहुंचेंगे।




