Uncategorizedउत्तराखण्डकरिअर

बागेश्वर में प्रसव पीड़िता ने डाक्टरों पर पीटने का लगाया आरोप, पिटाई से नवजात की हुई मौत

बागेश्वर: बागेश्वर जिले के ग्राम गैरीगाड़ काफलीगेर निवासी ख्याली राम और उनकी पत्नी कमला लोहनी प्रसव पीड़ा होने पर अपनी बहू पूजा लोहनी को पीएचसी ताकुला लाएं, जहां देर रात पूजा ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद डॉक्टरों ने जच्चा बच्चा दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन आधी रात में एंबुलेंस के माध्यम से दोनों को अल्मोड़ा महिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया।

पीड़िता व उसके परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि प्रसव से पहले डॉक्टरों ने उसके साथ मारपीट की। वही, पीड़िता के ससुर ख्याली राम ने नवजात की मौत के लिए डॉक्टरों को जिम्मेदार ठहराया है। घटना की जानकारी के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने सोमवार को महिला अस्तपाल पहुंची और पीड़िता व उसके परिजनों से मामले की जानकारी ली।

इस घटना के बाद पीड़िता व उसके परिजन डरे सहमे हुए हैं। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस में तहरीर नहीं सौंपी गई है। इधर मामले में महिला अस्पताल की प्रभारी सीएमएस  कुछ कहने बचती नजर आईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button