राज्यपाल गुरमीत सिंह ने डॉ. नरेश चौधरी के सेवा कार्यों की सराहना की

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने डॉ. नरेश चौधरी के सेवा कार्यों की सराहना की
हरिद्वार (चंद्रशेखर जोशी)। उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रॉस की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखण्ड के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित, उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा कार्यों की विशेष रूप से प्रशंसा की। राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करता है, लेकिन जो व्यक्ति अपने मूल कार्यों के साथ-साथ समाजहित में निस्वार्थ भाव से अतिरिक्त सेवाएं प्रदान करता है, वह विशेष सम्मान और प्रशंसा का पात्र होता है। डॉ. नरेश चौधरी ऐसे ही समर्पित व्यक्तित्व का उदाहरण हैं, जिन्होंने विभिन्न आपदाओं और कोरोना महामारी के दौरान जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने डॉ. नरेश चौधरी के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आपदा और संकट के समय जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहना, मानवता के प्रति समर्पण और सामाजिक दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। डॉ. चौधरी ने विभिन्न आपदाओं तथा कोरोना काल में जिस समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया, वह अतुलनीय है। उनके कार्यों से समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं की भावना को प्रोत्साहन मिलता है।
राज्यपाल ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के समर्पित कार्यों की सराहना उसे आगे बढ़ने के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करती है। जब समाज में निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले व्यक्तियों के योगदान को पहचान और सम्मान मिलता है, तो इससे अन्य लोग भी सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. नरेश चौधरी ने अपने कार्यों से सेवा भावना, अनुशासन और समर्पण की उल्लेखनीय मिसाल प्रस्तुत की है। राज्यपाल ने राजभवन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भी डॉ. नरेश चौधरी की भूमिका की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों में डॉ. चौधरी द्वारा किया गया संचालन एवं संयोजन उल्लेखनीय रहा है। विभिन्न जिम्मेदारियों को कुशलता और निष्ठा के साथ निभाने की उनकी कार्यशैली सराहनीय है।
इस अवसर पर प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी ने राज्यपाल द्वारा की गई प्रशंसा और सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने भावुक होकर कहा कि राज्यपाल द्वारा उनके कार्यों की सराहना किया जाना उनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस प्रकार मिलने वाला प्रोत्साहन उनके जीवन की अमूल्य और अतुलनीय पूंजी है। इससे उन्हें समाज और मानवता की सेवा के लिए और अधिक ऊर्जा, उत्साह तथा समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। डॉ. चौधरी ने कहा कि जनसेवा के कार्यों में मिलने वाला प्रोत्साहन उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन और अधिक निष्ठा से करने के लिए प्रेरित करता है। राज्यपाल द्वारा व्यक्त किए गए सम्मान और विश्वास को उन्होंने भविष्य में भी सेवा कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने वाला है।


