Uncategorizedउत्तराखण्ड

उत्तराखंड: मंगल के दिन अमंगल, बारातियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 14 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुःख…

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत में सोमवार देर रात को एक बड़ी अनहोनी हो गई है। मंगल के दिन अमंगल साबित हुआ।टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड के डांडा क्षेत्र में सोमवार रात बरात से लौट रहा एक वाहन खाई में गिरा, जिसमें 14 बरातियों की मौत होने की सूचना है। मंगलवार सुबह जानकारी का पूरा पता चल पाया। चंपावत से करीब 65 किमी दूर एक स्थान पर एक परिवार में शादी थी। जहां ये सभी लोग शामिल होने गए थे। 

टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर बारातियों से भरी मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यहां बीते देर रात एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। अब तक 13 शव निकाले जा चुके हैं। अभी मौके पर रेस्क्यू का काम जारी है। दुर्घटना बुुड़म से लगभग तीन किलोमीटर आगे हुई बताई जा रही है। हादसे के बाद शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर शोक जताया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार मैक्स वाहन में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में 16 लोग सवार थे। जिस में 14 लोगों की मौत की सूचना है। SDRF द्वारा दो घायलों को रेस्क्यू कर चिकित्सालय पहुंचाया गया व शवों को खाई से बाहर निकाला जा रहा है। मैक्स वाहन संख्या-यूके 04, टीए- 4712 में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के आस-पास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे। अधिकांश मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई।

सूखीढांग-डांडा-मीनार सड़क पर हुई दुर्घटना के 14 मृतक
 – लक्ष्मण सिंह पुत्र ध्यान सिंह उम्र 61 वर्ष निवासी ककनाई,
 – केदार सिंह पुत्र दान सिंह आयु 62 वर्ष निवासी ककनई,
 – ईश्वर सिंह पुत्र फतेह सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ककनई
– उमेद सिंह पुत्र गणेश सिंह उम्र 48 निवासी ककनई
– हयात सिंह पुत्र दीवान सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी ककनई
– पुनी देवी पत्नी नारायण सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी हल्द्वानी
 – भगवती देवी पत्नी होशियार सिंह उम्र 45 वर्ष
 – पुष्पा देवी पत्नी शेर सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी ककनई
– बसंती देवी पत्नी नारायण दत्त भट्ट उम्र 35 वर्ष निवासी चंपावत
  – श्यामलाल पुत्र धनीराम उम्र 50 वर्ष निवासी डांडा
 – विजय लाल पुत्र ईश्वरी राम उम्र 48  वर्ष निवासी डांडा
 – हीरा सिंह पुत्र उमेश सिंह आयु 15 वर्ष निवासी डांडा
 – देवांशी पुत्री बसंती देवी उम्र 4 वर्ष निवासी चंपावत
 – नीलावती पत्नी कुंवर सिंह  उम्र 58 वर्ष निवासी चोरगलिया
 घायलों की सूची –
– वाहन चालक प्रकाश राम पुत्र हरीश राम उम्र 28 वर्ष निवासी साल, पाटी 
– त्रिलोक राम पुत्र टीका राम उम्र 42 निवासी ककनाई।

जिलाधिकारी श्री विनीत तोमर ने बताया कि रेस्क्यू टीम, एसडीआरएफ, प्रशासन एवं स्थानीय नागरिकों की सहायता से सभी 12 लोगों के शवों को निकाल लिया गया है बाकी दो शवों को निकलने में टीमें जुटी हुई हैं। दो घायलों को चिकित्सा उपचार हेतु टनकपुर अस्पताल में भेजा गया है। मौके पर जिलाधिकारी श्री विनीत तोमर, पोलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पींचा, एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, सीओ टनकपुर, तहसीलदार पिंकी आर्य डीडीएमओ मनोज पांडे आदि  मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button