Uncategorizedउत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड बदला मौसम, देहरादून समेत ज्यादातर स्थानों पर हुई वर्षा

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। आज दिनभर चटख धूप खिलने के बाद शाम को ज्यादातर स्थानों पर बादलों ने डेरा डाल लिया था। चारधाम समेत ज्यादातर पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं, देहरादून में रात झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार को देहरादून और नैनीताल समेत कई जिलों में भारी वर्षा हो सकती है।

केदारनाथ समेत पूरे जिले में हुई झमाझम बारिश

केदारनाथ समेत पूरे जिले में बुधवार को दोपहर बाद झमाझम बारिश होने से मौसम काफी ठंडा हो गया। बारिश होने से यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है।बुधवार को सुबह के समय केदारनाथ समेत जिले का मौसम साफ होने के साथ तेज धूप लगी रही। हालांकि, दोपहर बाद आसमान में बादल छाने के साथ ही तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई। दोपहर बाद केदारनाथ धाम में दो घंटे तक झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिससे धाम का मौसम ठंडा हो गया।

वहीं, जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले में बारिश होने से जहां मौसम ठंडा हो गया। लोगों ने भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने तीन दिन का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बारिश से पानी के सूख रहे स्रोतों को भी जीवन मिलेगा और पानी के संकट प्रभावित क्षेत्रों को निजात मिलेगी।चमोली में मौसम का बनता बिगड़ता मिजाजचमोली जिले में मौसम का मिजाज बनता बिगड़ता नजर आ रहा है। जहां दिनभर तेज धूप खिल रही है, वहीं शाम होते होते बारिश शुरू हो जा रही है। जिसके चलते लोगों को गर्मी से खासी राहत मिल रही है।

बुधवार को जिले में जहां दिनभर धूप खिली रही, वहीं दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ साथ आसमान में बादल छाए रहे। शाम को बारिश से लोगों को गर्मी से काफी निजात मिली है। जिले में विगत तीन दिनों से दिनभर धूप खिलने के बाद सांय को तेज बारिश हो रही है। इससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिल ही रही है। वहीं जंगलों में लगी आग भी बुझने से लोगों को धुंध व धुंए से निजात मिल रही है।

उत्तरकाशी में वर्षा होने से मिली राहत

बुधवार की शाम को उत्तरकाशी में मौसम बदला। जिला मुख्यालय सहित गंगोत्री धाम, यमुनोत्री धाम व हर्षिल घाटी में वर्षा हुई। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्र में वर्षा होने से गर्मी से बड़ी राहत मिली है। जबकि यह वर्षा काश्तकारों के लिए काफी फायदेमंद है।

उत्तरकाशी में बुधवार सुबह से चटक धूप खिली थी। लेकिन, दोपहर के बाद मौसम बदला। संध्या साढ़े पांच बजे जिला मुख्यालय में वर्षा शुरू हुई। जिससे आमजन को गर्मी से कुछ राहत मिल सकी।

वर्षा होने से सेब काश्तकारों ने काफी राहत महसूस की। वहीं यह वर्षा धान की रोपाई के लिए भी महत्वपूर्ण है। इस दौरान गंगोत्री व यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button