करिअरदेशराष्ट्रीयशिक्षा

यूपीएससी सीएसई का रिजल्ट जारी, परीक्षा का परिणाम पर देख सकते हैं आधिकारिक वेबसाइट

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा 2022 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं। परीक्षा में इशिता किशोर ने AIR 1 रैंक हासिल की है। उसके बाद गरिमा लोहिया, उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा रहीं। इस बार लड़कियों ने परीक्षा में दबदबा कायम किया है।

इतने उम्मीदवारों का चयन

यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 उम्मीदवार नियुक्ति के लिए चयनित किए गए हैं। इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 ईडब्ल्यूएस, ओबीसी से  263 एससी से 154 तथा एसटी कैटेगरी से 72 उम्मीदवार शामिल किए हैं।

आईएएस के लिए 180 शॉर्टलिस्ट

आईएएस के पद पर चयन के लिए 180 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जबकि 178 उम्मीदवारों की रिजर्व सूची भी तैयार की गई है।

UPSC CSE Result ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें UPSC CSE मुख्य परिणाम 2022 (अंतिम) लिखा हो।
  • अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
  • पीडीएफ फाइल में यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य अंतिम परिणाम 2022 होगा।
  • मेरिट लिस्ट चेक करें और उसे डाउनलोड करें

UPSC CSE 2022 टॉपरों की सूची

  1. इशिता किशोर

  2. गरिमा लोहिया

  3. उमा हरति एन

  4. स्मृति मिश्रा

  5. मयूर हजारिका

  6. गहना नव्या जेम्स

  7. वसीम अहमद भट

  8. अनिरूद्ध यादव

  9. कनिका गोयल

  10. राहुल श्रीवास्तव

पिता बरेली में डीएसपी, प्रयागराज की स्मृति बोलीं- मैं भी पापा की तरह लोगों की सेवा करना चाहती थी
स्मृति मिश्रा के पिता राजकुमार मिश्रा बरेली में सीओ सेकेंड के पद पर तैनात हैं। राजकुमार मिश्रा ने इंस्पेक्टर से डीएसपी तक का सफर तय किया है। स्मृति कहती हैं पिता लोगों की खूब मदद करते हैं। मैं भी उनकी तरह जरूरतमंद लोगों की मदद करना चाहती थी। महिलाओं को उनका हक दिलाना चाहती थी। इसलिए मैंने शुरू में ही तय कर लिया था कि मुझे आईएएस अफसर बनना है। स्मृति की मां अनीता मिश्रा गृहणी हैं। स्मृति बताती हैं कि मां ने भी हमेशा मुझे आगे बढ़ाया।
आगरा से स्कूलिंग, डीयू से स्नातक 
स्मृति ने आगरा से 12वीं तक की पढ़ाई की है। इसके बाद वह दिल्ली आ गईं। यहां मिरिंडा कॉलेज से उन्होंने बीएससी की पढ़ाई की। अब डीयू से ही लॉ की पढ़ाई कर रहीं हैं। स्मृति मिश्रा कहती है, ‘मैंने कभी इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि मुझे आठ घंटे पढ़ना है या 10 घंटे। मैं हमेशा टॉपिक तय करती थी। उसी के हिसाब से आगे पढ़ाई करती थी। मेरा फोकस रहता था कि आज मुझे ये टॉपिक खत्म करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button