Uncategorizedउत्तरप्रदेश

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का परिणाम जारी, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट 

लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम की घोषणा 18 जून, 2022 को कर दी गई है। 10वीं टापर प्रिंस पटेल इंटर कॉलेज मुरलीपुर का छात्र हैं। इंटर में फतेहपुर की दिव्यांशी 477 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहीं।

06:31 PM, 18-JUN-2022

UP Board 10th Result: इंटर कॉलेज मुरलीपुर का छात्र है प्रिंस पटेल

10वीं टापर प्रिंस पटेल फतेहपुर की दिव्यांशी 477 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहीं। इंटर कॉलेज मुरलीपुर का छात्र हैं। यह पूरा विद्यालय आवासीय है और कैबिनेट मंत्री राकेश सचान का है। प्रिंस फतेहपुर का रहने वाला है लेकिन पढ़ाई कानपुर की घाटमपुर तहसील के इस स्कूल में कर रहा है।06:19 PM, 18-JUN-2022

UP Board Result 2022: तीन लाख से ज्यादा छात्र फेल

UP Board Result 2022 में कक्षा 12वीं के रिजल्ट में तीन लाख से ज्यादा छात्र फेल हुए हैं। यूपी बोर्ड रिजल्ट और शिक्षा जगत की अन्य लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए वेबसाइट Amarujala.Com विजिट करें। 
 05:40 PM, 18-JUN-2022

UP Board 12 Result: झांसी की हरिदित्या ने हाईस्कूल, दीक्षा ने इंटर में किया जिला टॉप

यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल की हरिदित्या राजपूत ने हाई स्कूल में जिला टॉप किया है। वहीं, गुरसराय के एमबीएसएसकेआई इंटर कॉलेज की छात्रा दीक्षा भदौरिया इंटरमीडिएट में जिला टॉपर बनीं हैं। 05:36 PM, 18-JUN-2022

UP Board Result 2022: रामपुर में यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में महिमा सिंह रहीं अव्वल

शनिवार दोपहर यूपी बोर्ड हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। रामपुर में श्री  हरि इंटर कालेज की छात्रा महिमा सिंह ने 93.33 फीसद अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। टॉप टेन में कुल 15 विद्यार्थी हैं, जिनमें नौ छात्राएं हैं।

 05:20 PM, 18-JUN-2022

Sarkari Result UPMSP: प्रयागराज की अंशिका दूसरे स्थान पर

UP Board Result 2022 कक्षा 12वीं में प्रयागराज की अंशिका 95 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही हैं।04:54 PM, 18-JUN-2022

UPMSP 12th Result: यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर्स

  • फतेहपुर की दिव्यांशी 477 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहीं।
  • प्रयागराज की अंशिका यादव 475 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं 
  • बाराबंकी के योगेश प्रताप भी 475 अंकों से साथ दूसरे स्थान पर रहे
  • फतेहपुर के बालकृष्ण 471 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
  • कानपुर नगर के प्रखर पाठक 470 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। 
  • प्रयागराज की जिया मिश्रा भी 470 अंकों के साथ चौथे नंबर पर हैं।

04:49 PM, 18-JUN-2022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button