Uncategorizedउत्तरप्रदेशराजनीति
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का पार्थिव शरीर सादाबाद पहुंचा
लखनऊ: पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का पार्थिव शरीर आगरा से उनके पैतृक नगर सादाबाद पहुंच चुका है। पूरे नगर में शोक की लहर है। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता रामवीर उपाध्याय के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त किया है।
जिले के कई कस्बों में बाजार बंद रहे। उनका पार्थिव शरीर थोड़ी देर में हाथरस के लेबर कॉलोनी पार्क में पहुंचेगा। पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार देर रात आगरा में निधन हो गया था। वे कैंसर से पीड़ित थे। हाथरस में उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।