अन्तराष्ट्रीयविदेश

जापान में 6.1 की तीव्रता से भूकंप के तेज झटके, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

टोक्यो। जापान में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि इसका केंद्र टोक्यो से 107 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में स्थित था। उन्होंने कहा कि भूकंप की गहराई 65 किलोमीटर थी।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दोपहर करीब 3.33 बजे भूकंप के झटके लगे। अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। साथ ही, सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। जानकारी के मुताबिक, चिबा और इबाराकी प्रान्तों में तेज झटकों की सूचना मिली थी, लेकिन यूएसजीएस ने कहा कि अधिक नुकसान होने की बहुत कम संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button