Uncategorizedविदेश

Russia Ukraine War: यूक्रेन के इरपिन में तबाही का मंजर, रूसी हमलों में 71 फीसदी इमारतें नेस्तनाबूद

कीव/मास्को/ वाशिंगटन: रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग अब 53वें दिन में पहुंच गई है। दोनों सेनाओं की ओर से गोलीबारी अभी भी जारी है। कीव से सैनिकों को वापस लेने के बाद रूस अब ज्यादा आक्रामक नजर आ रहा है। मैरियूपोल, दोनेत्स्क, लुहांस्क जैसे शहरों पर भारी बमबारी की जा रही है। मैरियूपोल का तो सबसे ज्यादा बुरा हाल है। इस शहर पर कब्जा करने के लिए रूस ने यहां पर सारी ताकत झोंक दी है, वहीं इरपिन शहर में भी काफी नुकसान हुआ है।

लाइव अपडेट

07:53 AM, 17-APR-2022

मैरियूपोल में एक लाख लोगों के पास खाने को नहीं-यूएन

यूक्रेन के मैरियूपोल शहर में एक लाख से ज्यादा लोग भूख-प्यास से तड़प रहे हैं। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कायंक्रम की ओर से दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां खाना, पानी की सुविधा नहीं है। 07:37 AM, 17-APR-2022

Russia Ukraine War Live: यूक्रेन के इरपिन में तबाही का मंजर, रूसी हमलों में 71 फीसदी इमारतें नेस्तनाबूद

रूस ने यूक्रेन के इरपिन में भारी तबाही मचाई है। यहां 71 फीसदी इमारतें तबाह हो चुकी हैं। इरपिन के मेयर अलेक्जेंडर मारकुशिन ने बताया कि 1000 से ज्यादा इमारतें क्षतिग्रस्त हैं। इसमें करीब 115 तो पूरी तरह से नेस्तनाबूद हो चुकी हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button