उत्तराखण्ड

आज दोपहर 2.30 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे पुष्कर धामी, पीएम मोदी, अमित शाह और योगी

पुष्‍कर सिंह धामी आज बुधवार को लगातार दूसरी बार उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। धामी राज्‍य के 12वें मुख्‍यमंत्री होंगे। यह कार्यक्रम देहरादून के परेड मैदान में दोपहर ढाई बजे आयोजित किया जा रहा है।

शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12.30 बजे आरंभ हो जाएगा, जबकि शपथ का कार्यक्रम ढाई बजे शुरू होगा। प्रधानमंत्री मोदी 2.10 बजे परेड मैदान में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगे। 

प्रधानमंत्री के साथ ये बड़े नेता होंगे शामिल 

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई केंद्रीय मंत्री और योगी आदित्यनाथ सहित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं।

12 सदस्यीय मंत्री परिषद भी शपथ ग्रहण करेगी

धामी के अलावा कुछ मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। कुछ नए चेहरों को राज्य मंत्री बनाया जा सकता है। संभावना है कि मुख्यमंत्री सहित पूर्ण 12 सदस्यीय मंत्री परिषद शपथ ग्रहण करेगी। 

भाजपा को 70 सीटों में से 47 सीटें मिलीं

पुष्‍कर सिंह धामी के नेतृत्‍व में भाजपा को चुनावों में प्रचंड बहुमत मिला। पांचवीं विधानसभा के लिए हुए चुनावों में भाजपा को 70 सीटों में से 47 सीटें मिलीं। वहीं, कांग्रेस को 19 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा, जबकि बसपा को दो सीट मिलीं और दो सीट पर निर्दलीय प्रत्‍याशी विजयी रहे।

– पुष्‍कर सिंह धामी प्रोफाइल

जन्‍म तिथि- 16 सितंबर 1975

जन्म स्थान- कनालीछीना, जिला पिथौरागढ़, उत्तराखंड

कर्म स्थान- खटीमा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड

शैक्षणिक योग्यता- स्नातकोत्तर (मानव संसाधन प्रबंधन एवं औद्योगिक संबध), एलएलबी

– सामाजिक जीवन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षित स्वयंसेवक , संघ आयु- 33 वर्ष

-राजनीतिक जीवन

प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड (लगातार दो बार 2002 से 2008 तक)

विशेष कार्याधिकारी (मुख्यमंत्री,उत्तराखंड(2001-2002 )

उपाध्यक्ष ,राज्यमंत्री (दर्जाप्राप्त) शहरी अनुश्रवण समिति, उत्तराखंड (2010-2012 )

-विधायक खटीमा

प्रथम बार (2012 से 2017)

द्वितीय बार (2017-से 2022 )

-प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, उत्तराखंड

प्रथम बार (2016 से 2020 तक)

द्वितीय बार (2020 से अब तक)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button