मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास फिलहाल सबसे चर्चित कपल हैं जिनकी लगातार कुछ न कुछ खबरें आ रही हैं। मुंबई में सगाई के बाद दोनों कई जगहों पर आउटिंग के लिए गए। दोनों जोधपुर पहुंचे थे जहां पर उन्होंने मेहरगढ़ किले की सैर की। अब हाल ही में प्रियंका ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वे निक जोनास और दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं।
प्रियंका और निक मुंबई से जोधपुर रवाना हुए थे। यहां पहुंचने के बाद वे मेहरगढ़ के किले पहुंचे। यहां पर उन्होंने सैर की। हाल ही में प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वे निक जोनास के साथ नजर आ रही हैं। साथ में जोधपुर के महाराज सुदीप दत्त और प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा हैं। प्रियंका ने लिखा है कि, हैप्पी बर्थडे महाराजा सुदीप दत्त। बहुत अच्छा बर्थडे लंच रहा। मैं बहुत खुश हूं कि हमने साथ में बर्थडे लंच किया। आपको जीवन में खुशियां मिले। हमेश मुस्कुराते और डांस करते रहें।