देश

राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज अपना नामांकन करेंगे दाखिल

नई दिल्ली, राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस बीच टीआरएस पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रपति पद के विपक्ष समर्थित उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का फैसला किया है। इसके मद्देनजर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) और टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव आज दिल्ली में राष्ट्रपति चुनाव के लिए यशवंत सिन्हा के नामांकन में शामिल होंगे।

यह रहेगा पूरा कार्यक्रम

  • सिन्हा के समर्थन के लिए सुबह 11.30 बजे विपक्षी दल के नेता संसद भवन में एक अहम बैठक करेंगे।
  • दोपहर 12 बजे राज्यसभा सेक्रेटरी जनरल के कार्यालय के बाहर विपक्ष एकजुट होगा।
  • दोपहर 12.15 बजे यशवंत सिन्हा अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
  • नामांकन दाखिल करने के बाद दोपहर 1.15 बजे सिन्हा प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

विपक्ष करेगा शक्ति प्रदर्शन

  • यशवंत सिन्हा के नामांकन के दौरान विपक्ष अपना शक्ति प्रदर्शन करेगा।
  • नामांकन के समय उन्हें समर्थन जताने के लिए एनसीपी नेता शरद पवार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और एसपी नेता अखिलेश यादव मौजूद रहेंगे।
  • इस दौरान सिन्हा का नाम सबके सामने रखने वालीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी भी रहेंगे। ममता राज्य में व्यस्त कार्यक्रमों के चलते मौजूद नहीं रहेंगी। इन सबके साथ राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन भी शामिल होंगे।
  • विपक्ष के समर्थन की बात करें तो लगभग सभी विपक्षी दल यशवंत सिन्हा के समर्थन में खड़े हैं। हालांकि बसपा प्रमुख मायावती, बीजद प्रमुख नवीन पटनायक ने किनारा कर लिया है। 
  • दूसरी ओर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और और वाइएसआर कांग्रेस के जगनमोहन रेड्डी ने फिलहाल अपना समर्थन किया को नहीं दर्शाया है। 

द्रौपदी मुर्मू से है टक्कर 

बता दें कि यशवंत सिन्हा का मुकाबला एनडीए उम्‍मीदवार द्रौपदी मुर्मू से है। मुर्मू को कई विपक्षी पार्टियों का भी साथ मिला है। इस सूची में मायावती की बीएसपी और नवीन पटनायक की बीजद शामिल है। आंकड़ों को देखें तो मुर्मू का पलड़ा अभी से ही भारी दिख रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button