Uncategorizedउत्तरप्रदेशदेशधर्म-संस्कृतिराजनीति

राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री आज वृंदावन में, माताओं के साथ करेंगे कोविंद संवाद और स्वल्पाहार

वृंदावन (मथुरा) : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को वृंदावन में रहेंगे। सुबह राष्ट्रपति पहले हेलीकॉप्टर से 9:45 मिनट पर वृंदावन कृष्णा कुटीर के पास बने हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति सुबह 10:05 बजे पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचेंगे। यहां वह करीब 40 मिनट रहेंगे। वह जब तक बांकेबिहारी मंदिर में रहेंगे, तब तक आम भक्तों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के बाद राष्ट्रपति 10:55 बजे कृष्णा कुटीर आश्रय सदन पहुंचेंगे। यहां आयोजित समारोह में राष्ट्रपति माताओं के साथ संवाद और स्वल्पाहार भी करेंगे। दोपहर 12:15 मिनट पर वह दिल्ली लौट जाएंगे। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि राष्ट्रपति करीब ढाई घंटे वृंदावन में रहेंगे। इसके दौरान सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक शहर का यातायात बंद रहेगा। राष्ट्रपति के जाने के बाद ही यातायात खोला जाएगा। 

कृष्णा कुटीर आश्रय सदन में वातानुकूलित पंडाल में आयोजित समारोह में महिलाओं के साथ संवाद का कार्यक्रम रखा गया है। इस समारोह के लिए दो सौ महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। इनमें 137 महिलाएं कृष्णा कुटीर की है। बाकी महिलाएं अन्य आश्रय सदन की रहने वाली हैं। राष्ट्रपति के साथ प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद हेमा मालिनी, जनपद के विधायक मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button