Uncategorizedउत्तराखण्ड

मॉर्निंग वॉक पर निकले पुलिसकर्मी की हाथी के हमले से मौत

कोटद्वार। आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले पुलिसकर्मी पर हाथी ने अचानक हमला कर दिया। हाथी के हमले में गम्भीर रूप से घायल पुलिस कर्मी को अस्पताल पहुँचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार देहरादून के विकासनगर निवासी मनजीत सिंह कोटद्वार कोतवाली में तैनात थे। सोमवार सुबह अन्य दिनों के भांति अपने एक अन्य साथी के साथ मॉर्निंग वॉक पर गए हुए थे। इसी बीच सुबह करीब 6 बजे घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान टद्वार- पुलिंडा मार्ग पर एक हाथी सड़क पर आ धमका। हाथी को देख दोनों भागने लगे। इसी दौरान मनजीत सड़क पर गिर गए। जिसके बाद हाथी ने हमला कर दिया। साथी के शोर मचाने पर हाथी चला गया। हाथी के हमले वह बुरी तरह घायल हो गए। आनन फानन में मनजीत को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वह कोटद्वार पुलिंडा मार्ग पर वाक कर थे। सुबह करीब 6:00 बजे जब वह लौट रहे थे, तभी रास्ते में अचानक एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी से बचने के प्रयास में दौड़ते हुए मनजीत सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच वहां पहुंचे हाथी ने मनजीत पर हमला कर दिया।हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल मनजीत को बेस चिकित्सालय में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली में तैनात तमाम पुलिसकर्मी बेस चिकित्सालय में पहुंचे। पुलिस कर्मी की मृत्यु की सूचना के बाद विभाग में शोक की लहर फैल गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button