Uncategorizedउत्तराखण्डराजनीति

पेपर लीक मामला: मुख्यमंत्री ने कहा, दोषियों पर गैंगस्टर लगाओ, कोई भी बचने न पाए

देहरादून। अधीनस्थ चयन आयोग में पेपर लीक घोटाले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सख्त रुख अपना लिया है।  धामी ने आज राज्य के आला अफसरों की एक अहम बैठक में दो टूक शब्दों में कहा कि घोटाले में शामिल हर दोषी की गिरफ्तारी कर उसकी अवैध संपत्ति कुर्क हो और सभी पर गैंगस्टर एक्ट व पीएमएलए में कार्यवाही की जाए।

पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में अपने कार्यालय कक्ष में UKSSC में भर्ती घोटाले के संबंध में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री जी ने निम्न बिंदुओं पर बल दिया:

१. पुलिस की जांच में और तेज़ी लाई जाए और दोषियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी, अवैध संपत्ति को ज़ब्त करने और गैंगस्टर एक्ट व पीएमएलए में कार्यवाही की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन परीक्षाओं में गड़बड़ी के साक्ष्य मिले हैं उन्हें निरस्त कर नए सिरे से चयन प्रक्रिया शुरु की जाए। जो परीक्षाएं साफ सुथरे ढंग से गतिमान हैं उन्हें सुचारू रुप से समय पर संपन्न कराया जाए। जिन परीक्षाओं के माध्यम से दागी व्यक्तियों को नियुक्ति मिली है उनकी नियुक्ति निरस्त कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए।

उन्होंने कहा कि UKSSC को सुचारू रूप से चलाने के लिए  अध्यक्ष की नियुक्ति की जाए। मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया में उजागर हुई कमियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए सभी दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने पर बल दिया। साथ ही सभी विभागों में व्याप्त रिक्तियों को स्वच्छ एवं पारदर्शी तरीके से यथाशीघ्र भरने के लिए सरकार की मंशा स्पष्ट की।

बैठक में मुख्य सचिव डॉ सुखबीर सिंह संधू, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री  अभिनव कुमार व सचिव मुख्यमंत्री  शैलेश बगौली उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button