Uncategorizedदेशराजनीति

एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन, विपक्ष से मांगा समर्थन

नई दिल्ली: एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने संसद भवन में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। मुर्मू के समर्थन में संसद भवन में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा कई बड़े नेता मौजूद रहे। इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राष्ट्रपति उम्मीदवार को समर्थन देने के लिए कल पार्टी विधायकों व सांसदों की बैठक बुलाई है। वहीं विपक्ष की ओर से उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को नामांकन कर सकते हैं।

द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के नेताओं से मांगा समर्थन

NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष से समर्थन मांगा है। उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और NCP प्रमुख शरद पवार से बात की और राष्ट्रपति चुनाव में अपने लिए समर्थन मांगा है। 

द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन

एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा सभी बड़े नेता मौजूद रहे। 

पीएम मोदी पहुंचे संसद भवन

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू थोड़ी देर में नामांकन करने वाली हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंच चुके हैं। 

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन दाखिल करने से पहले संसद में महात्मा गांधी, डॉ बीआर अंबेडकर और बिरसा मुंडा की मूर्तियों पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

झामुमो ने बुलाई बैठक

आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद मामला दिलचस्प हो गया है। वहीं झारखंड से सांसद रह चुके विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के चलते झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए असमंजस वाली स्थिति उत्पन्न हो गई है। ऐसे में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पार्टी के सांसदों और विधायकों की कल बैठक बुलाई है। यह बैठक पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में तय किया जाएगा कि झामुमो किसको अपना समर्थन देगी। 

भाजपा कर रही हाशिये पर खड़े लोगों का उत्थान- सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाना बताता है कि भाजपा हाशिये पर खड़े लोगों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। देश में पीएम मोदी के नेतृत्व में आदिवासियों के लिए विभिन्न कल्याण और विकास कार्य किए जा रहे हैं। 

भाजपा के कई नेता पहुंचे संसद भवन

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन को लेकर भाजपा के कई नेता संसर भवन पहुंच चुके हैं। 

संसद के लिए रवाना हुईं द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ओडिशा भवन से निकल चुकी हैं। वह संसद भवन के लिए रवाना हुई हैं। वह आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी।

यशवंत सिन्हा को जेड श्रेणी की सुरक्षा

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के बीच विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा की सुरक्षा बढ़ाई गई है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें ‘जेड श्रेणी’ की सुरक्षा प्रदान की गई है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button