खेलदेश

महिला प्रीमियर लीग मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराया

मुंबई: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के सातवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली की टीम 18 ओवर में 105 रन पर ऑलआउट हो गई। मुंबई ने 15 ओवर में दो विकेट पर 109 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया
मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग में जीत की हैट्रिक लगाई है। उसने लगातार तीसरे मैच में जीत हासिल की है। मुंबई की टीम तीन मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। उसके छह अंक हैं। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स को टूर्नामेंट में तीन मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा। वह तीन मैचों में दो जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। उसके चार अंक हैं।

दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली की टीम 18 ओवर में 105 रन पर ऑलआउट हो गई। मुंबई ने 15 ओवर में दो विकेट पर 109 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। मुंबई के लिए इस मैच में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। सायका इशाक, इस्सी वोंग और हीली मैथ्यूज ने तीन-तीन विकेट लिए। उसके बाद बल्लेबाजी में यास्तिका भाटिया ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। हीली मैथ्यूज ने 32 रनों का योगदान दिया। नताली सीवर 23 और कप्तान हरमनप्रीत कौर 11 रन बनाकर नाबाद रहीं।

इससे पहले दिल्ली के लिए कप्तान मेग लैनिंग ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्ज ने 25 और राधा यादव ने 10 रनों का योगदान दिया। इन तीनों को अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकी। मुंबई का अगला मुकाबला 12 मार्च को यूपी वॉरियर्स से होगा। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम 11 मार्च को गुजरात जाएंट्स के खिलाफ उतरेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button